Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कांवरियों के लिए लगाया जल एवं प्रसाद वितरण...

Jaunpur Dhara News : कांवरियों के लिए लगाया जल एवं प्रसाद वितरण शिविर

जौनपुर धारा, शाहगंज। पवित्र श्रावण मास में भुनेश्वर धाम बेलवाई जाने वाले कांवरियों का जत्था लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की रात में कांवरियों की सेवा के लिए नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने जेसीज चौक पर राम जानकी मंदिर के सामने निशुल्क जल एवं प्रसाद वितरण का शिविर लगाया जिसमें धाम में जाने वाले सभी भक्तों एवं कांवरियों को निशुल्क जल एवं प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में लायंस स्टार अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक अनिमेष अग्रहरि, लायंस डॉ.रफीक फारुकी, लायंस डॉ.एस.एल.गुप्ता, रोमिल अग्रहरि, रूपेश जायसवाल, विष्णु कांत अग्रहरि रविकांत सहित आदि लोग उपस्थित रहें।