Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दूसरे दिन बशीरपुर में मिला हनुमान घाट से...

Jaunpur Dhara News : दूसरे दिन बशीरपुर में मिला हनुमान घाट से डूबे किशोर का शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के वसीरपुर गांव के पास गोमती नदी में सोमवार को एक 15वर्षीय किशोर की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और कुछ देर बाद उसकी शिनाख्त हो गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चित्रसारी शकरमण्डी निवासी आदित्य बिन्द पुत्र सुनील बिंद अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ हनुमान घाट पर नहाने गया था। वह गोमती नदी के पानी के बहाव में आकर लापता हो गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसके घर जानकारी दिया। परिजन उसे लगातार खोजते रहे। शाम को कोतवाली में आदित्य के डूबने की सूचना भी दिए। सोमवार को आखिर शव वसीरपुर में मिल गया। कोतवाली पुलिस के जरिये परिजनों को सूचना दी गयी। घटना के बाद से ही परिवार का हाल बेहाल था। शव देख कर पिता सुनील बिंद बेसुध हो गया। चौकी प्रभारी ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।