जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान ने नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, सहायक अभियंता व जलनिगम, नमामि गंगे के अधिकारियों साथ मुख्य मार्गो का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कल तक अवशेष कार्य को भी पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके उपरान्त अपर जिलाधिकारी के द्वारा दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष, महासचिव तथा पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल यादव के साथ विसर्जन स्थल कुंड का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन कुंड में साफ़-सफ़ाई और लाइट की व्यवस्था करने,कुंड के आस-पास सुरक्षा की व्यवस्था करने और बैरिकेड लगाए जाने के साथ ही आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से सक्रिय रखने के निर्देश दिए।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Jaunpur Dhara News : एडीएम ने किया सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण


