Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लायंस क्लब ने 227...

Jaunpur Dhara News : निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर लायंस क्लब ने 227 को दिलाया लाभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें 227 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवा वितरण किया गया। यह शिविर रविवार को शीतला चौकियां स्थित आर.के.साहू जूनियर हाईस्कूल में लगाया गया। जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया और क्लब के इस पहल की सराहना की। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद के प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ और लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-E के पूर्व मण्डलाध्यक्ष एवं गैट एरिया लीडर डॉ.क्षितिज शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाते हैं, जिससे समाज के हर वर्ग के लोग इससे लाभान्वित होते हैं। हम आशा करते हैं कि शिविर में आए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों। इस शिविर में जनरल फिजिशियन, डॉ.चांद बागवान, सर्जन डॉ.आर.के.गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.श्वेता गुप्ता और डॉ.रश्मि मौर्या, डा.यासीरा अली नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ.अजय दुबे, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.राजेश मौर्या, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ.चंदन गुप्ता, नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ.अनुराग साहू, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.एम.पी.बरनवाल, और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ.सूरज जायसवाल ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान की।