Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : एक नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा बास्केटबॉल प्रतियोगिता

Jaunpur Dhara News : एक नवम्बर से प्रारम्भ हो रहा बास्केटबॉल प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपदीय बास्केटबाल प्रतियोगिता एक नवंबर से टीडी कालेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर सोमवार को जिला बास्केटबाल संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सचिव लाल बहादुर पाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी प्रतिभा में निखार आएगा। श्री पाल ने बताया कि पूर्व खिलाड़ी स्व.प्रमोद सिंह व मोहम्मद शाहिद की स्मृति में तीन दिवसीय आयोजन हो रहा है। इसमें वरिष्ठ खिलाड़ियों के अलावा युवा व बालिकाओं को भी अवसर दिया जाएगा। सीनियर वर्ग में छह, जूनियर वर्ग में छह और चार टीमें बालिकाओं की प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा होंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह होंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जनपद के विद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है। खिलाड़ी वीरभद्र सिंह ने कहा कि कोई भी बड़े से बड़ा खिलाड़ी सबसे पहले अपने क्षेत्र में चलने वाले लोकल टूर्नामेंट में प्रतिभा दिखाता है, क्योंकि लोकल टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। भूपेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, रहमतुल्ला, चंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह सुक्खू, वेद प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, तेज बहादुर सिंह, डॉ.राजेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह बाबी, अंशुमान सिंह मोनू समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।