― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : एक दिन की जिलाधिकारी बनी इण्टर की टॉपर...

Jaunpur Dhara News : एक दिन की जिलाधिकारी बनी इण्टर की टॉपर छात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। यूपी बोर्ड से इस वर्ष की इण्टर टॉपर छात्रा शनिवार को एक दिन के लिये जौनपुर की डीएम बनकर जनता की समस्याएं सुनी। वह जिलाधिकारी की कुर्शी पर बैठकर जनसमस्याओं का निस्तारण भी की। उसने बताया कि सबसे अधिक मामले जमीनी विवाद के आये है। मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन हेतु तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद में यू.पी.बोर्ड 2024 इण्टरमीडिएट परीक्षा में (96.2प्रतिशत) शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान बेटी सेजल गुप्ता पुत्री संतोष गुप्ता को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम के तहत एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने सेजल गुप्ता को डायरी पेन देकर सम्मानित किया। छात्रा सेजल गुप्ता इंजीनियिंरग की तैयारी कर रही है, उसके बाद आईएएस बनना चाहती है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिलाओं बच्चो का सुरक्षा, सम्मान व स्वलम्बन बनाने के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में कुटीर चक्के इंटर कॉलेज की छात्रा सेजल गुप्ता को डीएम बनाया। सेजल ने डीएम की कुर्सी पर बैठकर जनता की समस्याएं सुनी और निस्तारण भी किया। सेजल ने बताया कि सबसे अधिक मामले जमीन पर बाउंड्रीवाल कराने के आये है। सेजल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है। उसके बाद वह आईएसएस अधिकारी बनने के लिए प्रयास करेगी। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि महिलाओं बच्चो का सुरक्षा, सम्मान व स्वलम्बन हो आज इसी क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉपर सेजल को डीएम नामित किया गया है।

Share Now...