Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : स्कूल जा रही बहन की मौत,भाई गम्भीर

Jaunpur Dhara News : स्कूल जा रही बहन की मौत,भाई गम्भीर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत जयपालपुर गांव के पास स्कूली वाहन से कुचलकर स्कूल जा रहे बहन की मौत होगी जबकि हादसे में भाई की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के बनवीरपुर निवासी आशीष बिन्द(12) पुत्र कर्मराज बिन्द व आंचल बिंद(11) पुत्री धर्मराज बिन्द शनिवार की सुबह दोनों चचेरे भाई बहन एक ही साइकिल से अपने घर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयपालपुर अपने विद्यालय को जा रहे थे। दोनो चचेरे भाई बहन कक्षा-8 के छात्र थे। इसलिए हमेशा दोनों ही स्कूल एक साथ ही जाते थे।जैसे ही वह जयपालपुर गांव के निकट पहुँचे वैसे ही सामने से आ रही एक इंग्लिश मीडियम की स्कूली वैन ने सामने से साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की साइकिल के परखच्चे उड़ गए। दोनो भाई-बहन वाहन के नीचे आ गए। जिसमें बहन आँचल की मौके पर ही मौत हो गइ&। लोगों की सहायता से घायल आशीष को मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गम्भीर हालत देखते हुए आशीष को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्ज़े में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि एक स्कूल वाहन के चपेट में आने छात्रा की मौत हुई है जबकि दूसरे छात्र की हालत गंभीर है।जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।