जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली के चौकी सिपाह के परिसर में बने मन्दिर में लगी राम सीता हनुमान और राधा कृष्ण की मूर्ति में राधा-कृष्ण की मूर्ति बीती रात अराजक तत्वो ने चौकी परिसर में स्थित मन्दिर में घुसकर बूरी तरह से खण्डित कर दिया। हलांकि स्थानीय नागरिको और सम्भ्रान्त जनो के दबाव के कारण चौकी पुलिस ने तत्काल प्रभाव से नयी मूर्ति लगवा कर बढ़ते जनाक्रोश को शान्त करने का प्रयास किया है। सिपाह पुलिस चौकी परिसर में स्थित मंदिर में घुसकर अराजक तत्वों ने राधा कृष्ण की मूर्ति तोड़ डाला, सुबह इसकी जानकारी होने के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं इस घटना के पीछे चौकी पुलिस की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस के रहते हैं शरारत तत्वों द्वारा पुलिस को खण्डित कर चैलेंज करने का कार्य किय है। इस पर पुलिसियां व्यवस्थाओं पर यह सवाल उठ रहा है कि जब पुलिस परिसर में मन्दिर सुरक्षित नहीं तो फिर और कहाँ होगी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अफसर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : अराजक तत्वों ने पुलिस चौकी की मंदिर में खण्डित किया मूर्ति

Previous article

