― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पांच महीने बाद चोरी का मुकदमा दर्ज

Jaunpur Dhara News : पांच महीने बाद चोरी का मुकदमा दर्ज

  • कोर्ट के आदेश पर जागी पुलिस

जौनपुर धारा,बदलापुर। कोर्ट के आदेश पर पांच माह बाद घर मे हुए चोरी का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। तहरीर के बावजूद पुलिस के द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी। बतातें चलें कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत सरायगुंजा गांव निवासी सरोजा गुप्ता पत्नी अनिल गुप्ता ने न्यायालय अपर सिविल जज के यहा प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थिनी का विश्वकर्मा नगर मे एक कमरा है। प्रार्थिनी अपने कमरे में 15 अप्रैल 2024 को ताला लगाकर सरायगुंजा गयी थी। रात मे कुछ अज्ञात चोरो द्वारा कमरे का ताला तोड़कर कमरे मे रखा दो सोने की अंगूठी, सोने की चैन, सोने की लकेट, सोने की नथुनी, दो जोड़ी पायल, एक गैस सिलेंडर, घर के बर्तन और घर में रखा गेहूँ, सरसों आदि सामान उठा लें गये। जब प्रार्थिनी दूसरे दिन सुबह अपने घर विश्वकर्मा नगर आयी तो अपने घर मे उपरोक्त सामान को न देखकर अवाक रह गयी। प्रार्थिनी ने घटना की सूचना बदलापुर कोतवाली में दिया, किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई। इसके बाद प्रार्थिनी ने रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र दिया, कोई कार्यवाही नही हुई। सरोजा देवी का आरोप है कि पुलिस ने मामले में हीलाहवाली दिखाई और इस कारण उन्हें न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। कोर्ट के दखल के बाद ही पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर जांच शुरू की है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी कार्रवाई करती है और पीड़िता को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Share Now...