जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर लखनऊ के द्वारा हज-2025 की हज यात्रा हेतु उत्तर प्रदेश से जाने वाले समस्त हज आवेदकों का चयन हो गया है। चयनित होने की सूचना हज यात्रियों को भेज दी गयी है। चयनित हज यात्रियों को भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अनुमोदित मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट 23 अक्टूबर तक सरकारी एलोपैथिक पद्यति के चिकित्सक द्वारा प्रमाणित कराकर परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराना है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया का सकुर्लर-9,08 अक्टूबर सुलभ संदर्भ हेतु निर्धारित प्रारूप के साथ संलग्न करते हुए जनपद जौनपुर में चयनित-62 हज यात्रियों मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस सर्टिफिकेट 23 अक्टूबर तक सरकारी एलोपैथिक पद्यति के चिकित्सक द्वारा निर्धारित प्रारूप पर चिकित्सीय प्रमाण पत्र हज यात्रियों को जारी करायें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : 2025 की हज यात्रा हेतु आवेदनों का हो गया चयन


