― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दोहरा व्यवसाईयों के खिलाफ हो कार्रवाई : डीएम

Jaunpur Dhara News : दोहरा व्यवसाईयों के खिलाफ हो कार्रवाई : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक बुधवार देर सायं संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी और बाट माप विभाग की उपस्थिति में सैंपल की जांच करने जाएंगे। उन्होने अप्रैल से अब तक कितने सैंपल लिए गए हैं और उसमें कितने सैंपल पास और कितने फेल हुए है की जानकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर दोहरा के सम्बंध में प्रभावी कार्रवाई करें और दोहरा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरो को जागरूक करने हेतु कार्यशाला अयोजित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने व्यापारियों की भी कार्यशाला अयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि धान खरीद की तैयारी कर लें। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने डीजी शक्ति, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र निर्गत, निर्विवाद उत्तराधिकार की माह अगस्त 2024की रैंकिंग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अभियान चलाकर पुराने मुकदमों का निस्तारण कराएं और अच्छा कार्य करने वाले लेखपालों को बुलाकर उनको सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन करें। सबसे अधिक विवाद वाले गांवों में जाकर मामले का निस्तारण कराएं। निवास और आय, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में अच्छा कार्य किए जाने पर सभी उप जिलाधिकारियों और सम्बन्धित कर्मचारियों की प्रशंसा किया। उन्होंने निर्देश दिया कृषक दुर्घटना सहायता योजना में प्रगति लाई जाए। आइजीआरएस पर आने वाली शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...