जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गुरुवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने अवगत कराया कि वर्तमान में कुल 83 ग्राम चकबन्दी प्रक्रिया के अधीन है। इनमें से 46ग्राम 10वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत हैं। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता के अनुसार 10वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया वाले ग्राम की चकबन्दी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये गयें। जनपद में उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से प्रभावित ग्रामों की चकबन्दी पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित रिट याचिका के पक्षकारों के मध्य समझौता कराके तथा आवश्यकता पड़ने पर पक्षकारों के मध्य जिलाधिकारी के समक्ष समझौता कराके गतिरोध समाप्त कराके चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद में वित्तीय वर्ष 2023-24 में नव प्रसारित 32ग्रामों में से अधिकांश ग्रामों में चकबन्दी समिति के गठन के उपरान्त तरमीम कार्य प्रारम्भ न होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुसार कार्य प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित विषय के अनुसार चकबन्दी विभाग में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। चकबन्दी प्रकिया के अन्तर्गत सम्मिलित सभी ग्रामों में अभियान चलाकर एक सप्ताह में सभी निर्विवादित वरासत दर्ज करने के भी निर्देश दिये गए हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) राम अक्षयवर चौहान, जनपद के समस्त चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल, मानचित्रकार, अनुरेखक एवं लिपिक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : 10वर्षो से लम्बित पड़े मामले को जल्द पूर्ण करें : डीएम



