जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को श्रीरामलीला समिति हनुमान घाट 200वर्ष पुराना ऐतिहासिक पुल की दशमी सम्पन हुआ। समिति प्रबंध ने बताया कि पूर्व में यहां की स्थानीय लीला के लोग मंचन करते थे। यहां का रावण दहन शरद पूर्णिमा की रात्रि जलाया जाता है। जिस परम्परा का निर्वाह मौजुदा अध्यक्ष प्रीतम सेठ, महामन्त्री शिवम जयसवाल, अभिषेक सोनी, कोषाध्यक्ष अनिकेत मोदनवाल, मन्त्री सौरभ सेठ ने पूर्ण निष्ठा व भाव से किया। मंच संचालन अनिल गुप्ता ने किया। श्री रामलीला समिति के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डे, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, समाज सेवी आदर्श सेठ गुडडू रहे। अपने सम्बोधन में अजय पांडे ने कहा कि जिस प्रकार हम सभी रावण रूपी पुतले का दहन करते हैं, उसी प्रकार समस्त हिंदू समाज को समाज की कुरुतियों जैसे रावण का दहन करना होगा। तभी हमारा समाज हमारी संस्कृति सुरक्षित रहेगी। विकास शर्मा ने मंच से अपने विचारों को व्यक्त किया। समिति के अन्य सदस्य मंगल सेठ, ओमप्रकाश सेठ, नरेंद्र सेठ,रोहित साहू, सौरभ सेठ सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : परम्परागत तरीके से सम्पन्न हुई पुल की दशमी



