Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हजारों श्रद्धालुओं ने सूरजकुण्ड में लगाई डुबकी किया...

Jaunpur Dhara News : हजारों श्रद्धालुओं ने सूरजकुण्ड में लगाई डुबकी किया पूजन

  • सरायख्वाजा के ऐतिहासिक भादोछठ मेले में उमड़ी भारी भीड़
  • चोटहिया जलेबी से लेकर कृषि यंत्रों की जमकर हुई खरीदारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा का ऐतिहासिक भादोछठ के मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने प्राचीन सूरज कुण्ड तालाब में भोर से ही श्रद्धा व आस्था की डुबकी लगाई। मेले में भारी भीड़ उमड़ी रही। दिनभर चोटहिया जलेबी से लेकर कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी हुई। दूर-दराज से आये दुकानदारों की अच्छी बिक्री हुई। मेले में चोर उचक्के भी सक्रिय रहे।

सरायख्वाजा का ऐतिहासिक भादोछठ का मुख्य मेला रविवार को लगा। जिसमें तीन बजे भोर से ही महिलाएं बूढ़े बच्चे व अन्य लोग आस्था का प्रतीक प्राचीन सूरजकुंड तालाब में स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देते रहे। और स्नान ध्यान के उपरांत अपने पुराने कपड़े छोड़ कर कुंड पर स्थापित शिव मंदिर में पूजन अर्चन किया। महिलाए कढ़ाई पुड़ी चढाकर पूजन किया। सूरजकुण्ड में चर्म रोगियों व बूढ़े बच्चे महिलाएं समेत 10हजार से अधिक लोगों ने स्नान किया। इसके अलावा तीन किलोमीटर में लगने वाला भादो छठ के मेले में किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी की। वहीं तमाम वाहन इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने इंस्टॉल भी अपने-अपने प्रोडक्ट के लगाए। इसके अलावा खिलौनों की खरीदारी में बच्चों ने लुफ्त उठाया। जगह-जगह चोटहिया जलेबी की भी धूम रही। मेले में भारी संख्या में मिठाई की दुकाने, सिंगार प्रसाधन, फल, खेल खिलौने, गुब्बारे, कृषि यंत्रों की दुकानें सजी थी। ग्राम प्रधान रैना सन्तोष सिंह ने भी मेला के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की थी। मेले मे देवकली पावर हाउस बाजार में निशुल्क प्याऊ मिष्ठान हट का उद्घाटन सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने फीता काटकर किया। संचालन रामनवल गुड्डू ने किया। सरायख्वाजा के मुन्नर राम इण्टर कॉलेज के प्रबंधक रामानंद यादव के नेतृत्व में छात्रों ने जगह-जगह निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई थी, जो मेलार्थियो के गले को तर करवाते रहे। मेले में चोर उचक्के गङबङी ना कर पाए इसके लिए पुलिस सादे ड्रेस में भी चक्मण लगाती रही। चोर उचक्के सक्रिय रहे।

  • Jaunpur Dhara News : उच्चको ने आधा दर्जन महिलाओं के गले से चैन गायब किया

जौनपुर। भादोछठ मेले में भारी-भीड चलते महिला पुरुष उचक्के भी सक्रिय रहे। भारी-भीड़ देखते हुए दोबरा आजमगढ से आई सोनम पत्नी सुरेंद्र के गले का चेन उच्चको ने गायब कर दिया। वहीं मछलीशहर से आयी कबिता सिंह की ससुर पति अखिलेश के मौजूदगी में ही गले से चेन गायब कर दिया। इसके अलावा राधिका देवी के कान की बाली महिलाओ की झून्ड मे छिन गया, केसरी देवी के गले से चांदी का चेन गायब कर दिया। उचक्के की सक्रियता देखते हुए पुलिस सक्रिय हुईई लेकिन तब तक आधा दर्जन महिलाएं लूट चुकी थी।

  • Jaunpur Dhara News : चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस रूटा रहा डायवर्ट

जौनपुर।मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सरायख्वाजा राजनारायण चौरसिया, चौकी प्रभारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में जगह-जगह पुरूष व महिला पुलिस टीमें,पीएसी लगी रही, चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर  निगरानी किया। सुरक्षा को देखते हुए मेला व्यवस्था संभालती रही। यहां तक सुबह 11 बजे से सिद्दीकपुर से जमुहाई,कोरीडीहा व पूर्वांचल विश्वविद्यालय से होते हुए करंजाकला बाजार ,मल्हनी से कोरीडीहा  रूट  डायवर्ट कर दिया गया था। जिसमें बड़े वाहन ट्रक बस को भीङ देखते हुए डायवर्ट किया गया था। छोटे वाहन मेले के अंदर से गुजरते रहे। इसके अलावा बेतरतीब खड़े दर्जन भर वाहनों का पुलिस ने चालान कर दिया