Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गणपति पूजा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,...

Jaunpur Dhara News : गणपति पूजा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हुई 101 दीपों की आरती

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। गणेश पंडाल में दूसरे दिन पूजा की धूममची रही। गणेश पंडाल में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देती है। कहीं भव्य झांकी तो कहीं  नौ देवियों के दर्शन पंडाल में हो रहे हैं। पूरा नगर रंग-बिरंगे झालरों से दमक उठा। कटरा मोहल्ला में स्थित कटरा महाराजा गणपति पूजा समिति के पंडाल में शनिवार देर रात्रि में भगवान गणेश की 101दीपों की भव्य आरती की गई। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से समूचा पंडाल गुंजमान हो उठा। पण्डाल में भव्य आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडाल में उपस्थित महिलाओं ने आरती के पश्चात भगवान गणेश के गीत गाकर लोगों को मंत्र-मुध कर दिया। इस अवसर पर मनीष भोजवाल, दीपक शर्मा, पंकज गुप्ता, प्रदीप, अरुण पाण्डेय, मोहित गुप्ता, अविनाश गुप्ता, रोहित, चंदन, हिमांशु, दिव्यांशु त्रिपाठी व श्याम बाबू, धीरज चौरसिया आदि लोग पंडाल की व्यवस्था में सहयोग किया।