जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के इटहरा गांव के निकट शनिवार प्रातः ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मदद कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। सिकरारा क्षेत्र के बेलसरी गांव निवासी राहुल उर्फ चंदन प्रजापति(32) बनारस देहरादून जनता एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। जब ट्रेन बादशाहपुर व सुवंसा स्टेशन के बीच पहुंची वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था उसका आरोप है कि उसे पीछे से किसी ने धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गया और ट्रेन पटरी पर पैर आ गया और कट गया। आसपास के लोगों ने मदद कर सामुदायिक अस्पताल सतहरिया पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। युवक का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
Jaunpur Dhara News : युवक ट्रेन से गिरकर गम्भीर रूप से घायल


