― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सोमवार को 20 घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित...

Jaunpur Dhara News : सोमवार को 20 घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित रहेगी

जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को सुबह 10 बजे से मंगलवार को सुबह 6 बजे तक 33/11के.वी.विद्युत उपकेंद्र सिपाह में 2024-2025 बिजनेस प्लान के अंतर्गत पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि 5 एमबीए से 10 एमवीए किया जायेगा है। जिसके कारण संबंधित क्षेत्र, सिपाह, बल्लोच टोला, भौराजीपुर, ख्वाजादोस्त, खासनपुर, मचरहट्टा, बागअरब, चाचकपुर, सोनवर्षा, पचहटियां, नमामि गंगे फीडर एवं, टाउन नं.3 मानिक चौक, रासमण्डल, चकप्यारली, होटल रिवर व्यू, शाही किला रोड पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता वि.वि.खंड तृतीय ने बताया कि उपभोक्ताओं की असुविधा के लिए 33/11के.वी.विद्युत उपकेंद्र अहियापुर से कुछ समय अंतराल के बीच संबंधित क्षेत्र की लाइन बीच-बीच में अहियापुर उपकेंद्र से फीडरो की विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

Share Now...