― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : महिला के पेट से निकला 12 किलो वजन...

Jaunpur Dhara News : महिला के पेट से निकला 12 किलो वजन का ट्यूमर

जौनपुर धारा,बदलापुर। घनश्यामपुर रोड पर स्थित विद्या मल्टी हॉस्पिटल की एमएस सर्जन डॉ.मीनाक्षी तिवारी के द्वारा महिला के पेट से ऑपरेशन के द्वारा 12किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मछलीशहर तहसील क्षेत्र के थलोई गांव निवासी जगनारायण की क़रीब 65वर्षीय पत्नी निर्मला देवी पिछले कई दिनों से पेट में सूजन की बीमारी से जूझ रही थी। उनके बेटे के द्वारा बताया गया कि हमने अपनी मां की बीमारी को कई चिकित्सकों को दिखाया परन्तु मर्ज का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद लोगो के बताए अनुसार बदलापुर में स्थित विद्या मल्टी हॉस्पिटल की सर्जन डॉ.मीनाक्षी तिवारी द्वारा परामर्श लिया तो उन्होंने बताया कि महिला के पेट में ट्यूमर है ऑपरेशन करके निकलना पड़ेगा। जिसके बाद दो दिन पूर्व सर्जन डॉक्टर के द्वारा स्टाफ के साथ करीब दो घंटे तक चले सफल ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 12 किलो वजन का ट्यूमर निकला गया। वही महिला के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, जिसको लेकर परिजनों ने चिकित्सक सहित पूरे अस्पताल परिवार को धन्यवाद दिया। विद्या मल्टी हॉस्पिटल के चेस्ट रोग तथा गोल्ड मेडलिस्ट चिकित्सक डॉ.ए.के.तिवारी ने बताया कि सही समय पर महिला का ऑपरेशन हो गया नहीं तो आगे काफी दिक्कत हो सकती थी। फिलहाल महिला पूरी तरह स्वास्थ है। वहीं अस्पताल के डॉ.उमेश तिवारी, मैनेजर सत्यवान दुबे, मुख्य सलाहकार निलेश तिवारी कार्तिक, धर्मेंद्र पाण्डेय, जूनियर डॉक्टर शिव, दिनेश, सहित अस्पताल की महिला तथा पुरुष स्टाफ मौजूद रहे।

Share Now...