जौनपुर धारा, जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरचौली गांव में लगभग बीस दिन पूर्व सोते समय महिला को गोली मारने वाला अभियुक्त को पुलिस ने कलीजरा बाजार से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष तेजी बाजार ने बताया कि बरचौली गांव में लगभग बीस दिन पूर्व रात्रि में महिला को सोते समय गोली मारने वाला अभियुक्त रवि विश्वकर्मा उर्फ करन पुत्र सतीश विश्वकर्मा ग्राम तिलवारी थाना खुटहन को कलिंजरा बाजार से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त रवि विश्वकर्मा उर्फ करन द्वारा मुकदमे में पीड़िता महिला को गोली मार दिया गया था, पिस्टल व कारतूस अपने सहयोगी अभ्यस्त अपराधी राहुल यादव पुत्र रामबली यादव उर्फ बब्बन के पास रखा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया जा चुका है। अभियुक्त उपरोक्त रवि विश्वकर्मा उर्फ करन को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : सोते समय महिला को गोली मारने वाले अभियुक्त गिरफ्तार


