― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को लेकर...

Jaunpur Dhara News : मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा को लेकर दी गई जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर दी गई सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल ने अयोध्या मार्ग स्थित पब्लिक इण्टर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पुष्षा ने कहा कि कोई भी परेशान करे तो बेहिचक वह हेल्पलाइन नंबरों प्ार सूचना दे सकती हैं। उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। वहीं मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल पुष्पा और उनकी टीम ने मिशन शक्ति के बारे में महिला सुरक्षा के लिए बने कानून और सुविधाओं की जानकारी छात्राओं को दी। मिशन शक्ति तथा हेल्पलाइन नंबरों 1090, वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 108, एम्बुलेंस सेवा 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी देते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया।

Share Now...