जौनपुर धारा, सुइथाकला। सत्र 2023-24 में निपुण आंकलन के दौरान न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले शिक्षा क्षेत्र के कुल सात विद्यालयों के विद्यार्थियों का शनिवार को डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा प्री आंकलन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन प्रश्नावली के माध्यम से कक्षा 1-3 तक के विद्यार्थियों का प्री आकलन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के पत्रांक के दृष्टिगत निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में हुई समीक्षा बैठक में किए गए आदेश की कड़ी में प्राचार्य डायट डॉ. विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में शिक्षा क्षेत्र में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा शुक्रवार व शनिवार को कुल सात विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्री आंकलन किया गया। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद, प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर खुर्द, करीमपुर विंद, भेला, शेषपुर, चेतरहा और पुरादरियाव विद्यालयों के विद्यार्थियों का आंकलन किया गया। गौरतलब हो कि सत्र 2023-24 में निपुण आंकलन के दौरान उक्त विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन कम रहा। इस दौरान एआरपी पंकज सिंह, एजाज अहमद, मनोज सिंह, संजय सिंह व त्रिवेणी विंद सहयोग में लगे रहे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Jaunpur Dhara News : सात विद्यालयों का हुआ प्री आंकलन


