― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Jaunpur Dhara News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर औपचारिकता पूरी की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

रामगढ़ गांव निवासी 35वर्षीय संतोष कुमार यादव पुत्र स्व.सुग्रीव यादव रोज की भांति खाना खाकर सोने जा रहा था कि एकाएक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन वाराणसी ले जा थे कि रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव घर पर लेकर पहुंचे ही थे कि सूचना पर पहुंचे मृतक के मामा व उनके बहन भाई अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर औपचारिकता पूरी की। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कुछ माह पहले मृतक की पत्नी का देहांत हो गया था तभी से वह पड़ोसी के यहां खाना खाता था।

Share Now...