Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सफाई कर्मी महिला बाइक की चपेट में आने...

Jaunpur Dhara News : सफाई कर्मी महिला बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल

  • चिकिसकों ने घायल महिला को जिला अस्पताल किया रेफर
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के विकास खंड करंजाकला गेट के सामने का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के विकासखंड करंजाकला ब्लाक में मीटिंग शामिल होने के लिए सफाई कर्मी महिला की ब्लॉक गेट के सामने बाइक की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गई। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर। बता दें कि शिकारपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव की पत्नी वंदना देवी 38वर्ष विकासखण्ड करंजाकला गेट के सामने रोड पार करते समय शाहगंज से जौनपुर की तरफ जा रही बाइक की चपेट में आने से दाहिना हाथ टूट गया और सर में गंभीर चोट आई ब्लॉक के लोगों ने देखा दौड़कर घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए जहां पर चिकित्सकों हालत गंभीर देखते ही जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं मौजूद लोगों ने बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ लिए पूछताछ करने पर अनिल सिंह गड़ैला गांव निवासी हैं। ये दफ्तरपुर प्राइमरी विद्यालय पर शिक्षक है। वहीं सफाई कर्मी बंदना चक गोपालपुर गांव में तैनाती पर हैं। उनके पति सुरेंद्र एक दिन पहले रोजी-रोटी के लिए दिल्ली गए हुए हैं। ब्लॉक में मौजूद सफाई कर्मियों अध्यक्ष मंगल यादव ने बताया कि यह महिला हर काम में आगे रहती हैं ब्लॉक के सभी सफाईकर्मियों आक्रोश हो गए।