― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सड़क सुरक्षा पखवाडा के पहले दिन डीएम-एसपी ने...

Jaunpur Dhara News : सड़क सुरक्षा पखवाडा के पहले दिन डीएम-एसपी ने दिलाई शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में 02 से 16 अक्टूबर 2024 के मध्य सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके अनुपालन में सड़क सुरक्षा पखवाडा के प्रथम दिवस के अवसर पर गांधी तिराहा जौनपुर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा महात्मा गांधी को मल्यार्पण करने के उपरान्त सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एवं दो पहिया वाहनों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त लोगों से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही वाहन का संचालन करें और सुरक्षित रहे। सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एवं दो पहिया वाहन रैली गांधी तिराहा से कलेक्ट्रेट होते हुए रोडवेज परिसर से होते हुए जेसिस चौराहा, वाजिदपुर से बढते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुयी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रकान्त, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी डॉ.ज्ञान प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव, टी.आई.जी.डी.शुक्ला, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक कार्यालय वाराणसी, यातायात एवं पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग के सिपाही सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...