Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : गरीब बच्चों के साथ मनाया गांधी जयंती

Jaunpur Dhara News : गरीब बच्चों के साथ मनाया गांधी जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार ने बुधवार गरीब बच्चों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता (अमित) ने कहा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री बहुत ही महान व्यक्ति थे। जिन्होंने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चल देश को आजादी दिलाने का महान काम किया। ट्रस्ट टीम ने बुधवार को लाइन बाजार के कन्हईपुर में गरीब बच्चो के घर जाकर जन्मदिन मनाया तथा बच्चों में पठन-पाठन सामग्री कापी, पेंसिल, रबर, पेन, मिठाई, विस्कुट आदि जरूरत की वस्तुएं वितरीत किया। इस कार्यक्रम में उपस्थिति लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की संरक्षक गीता सिंह, सुनील कुमार राय, सदस्य सतीश कुमार निषाद, राजा अग्रहरी, निशार अहमद, हर्ष वर्मा, सुनील कुमार, मनीष कुमार साहू, सपना सहित आदि लोग उपस्थित रहें।