― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सड़क दुर्घटना में 58वर्षीय वृद्ध की मौत

Jaunpur Dhara News : सड़क दुर्घटना में 58वर्षीय वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के हौज गांव के पास सोमवार को कार की टक्कर से घायल 58वर्षीय अधेड़ की उपचार के लिए बीएचयू ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद कार चालक वाहन सहित भाग गया था। हौज शिवाला गांव निवासी राजनाथ राजभर गांव में स्थित सरकार द्वारा संचालित गोशाला में काम करता था। वह गोशाला से काम करके साइकिल से घर खाना खाने जा रहा था। हौज गांव के पास वह साइकिल से उतरकर पैदल ही चलने लगा। उसी समय लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही कार ने उसे टक्कर मार दिया था। जिससे वह अचेत होकर सड़क के किनारे गिर गया। सूचना पाकर ग्राम प्रधान चंदन चौहान मौके पर पहुंच गए। वे राजनाथ को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा था। थोड़ी देर बाद हालात गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने राजनाथ राजभर को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया था। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र ने कार नम्बर यूपी 65 डीएन 6803 के चालक ने लापरवाही ढंग से कार चलाते हुए टक्कर मार दिया, जिससे यह घटना हुई। थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share Now...