― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ‘वननेस वन’ परियोजना के चौथे चरण का आयोजन

Jaunpur Dhara News : ‘वननेस वन’ परियोजना के चौथे चरण का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को कचगांव रोड पर ग्राम नेवादा में रमना तालाब के पास ‘वननेस वन’ परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन द्वारा मिशन के निरंकारी भक्तों एवं सेवादल सदस्यों द्वारा दोपहर 2:00बजे से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन क्षेत्रीय संचालक अमरनाथ, राजेश प्रजापति व श्याम लाल साहू संयोजक के दिशा निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पौधरोपण अभियान जनपद के कई ब्रांचो में किया गया। सत्गुरु माता एवं निरंकारी राजपिता के दिव्य मार्गदर्शन एवं पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु सन् 2021 में ‘वननेस वन’ नामक मेगा वृक्षारोपण परियोजना का आरम्भ किया गया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ (लघु वन) का रोपण एवं इनकी देखभाल करना था, जिसके स्वरूप में अब वर्ष दर वर्ष निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थानों पर विशाल पौधरोपण अभियान के रूप में किया गया।

Share Now...