― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : निःस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में...

Jaunpur Dhara News : निःस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कमियाबी का है मूलमंत्र : फौजी

  • दलदल में फंसी गाय को समाजसेवी ने बाहर निकाल कराया उपचार

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव के पोखरे के किनारे दलदल पड़े नाले में पिछले तीन दिनों से फंसी गाय को समाजसेवी व प्रधानपति फौजी सुबास यादव ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल उपचार कराया। गौरतलब है कि रोड के किनारे दलदल भरे नाले में पिछले तीन दिनों से गाय फस गई थी। आते जाते राजगीरों की निगाह जब दलदल में फंसी गाय पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना फौजी सुबास यादव को दी। सूचना मिलते ही साथियों के साथ मौके पर पहुंच मानवता दिखाते हुए तुरन्त गाय को एक घंटे के अथक प्रयास के बाद दलदल से बाहर निकाल उपचार कराया। फौजी ने कहा कि समाज सेवा करने की कोई सीमा नहीं होती है। अगर दिल में दृण, संकल्प, इच्छा, निश्चय व साधना हो तो कुछ भी मुश्किल या आसान नहीं होता है। दूसरों के प्रति निस्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कमियाबी का मूलमंत्र है। इस अवसर पर ज्ञानचन्द यादव, गिरी बाबा, लल्ला मौर्य, अंकित मौर्य, गोलू मौर्य, राकेश मौर्य, नन्हे बनवासी, राजेश मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...