― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मृत अनुराग के आवास पहुंची सोनार नरहरी सेना

Jaunpur Dhara News : मृत अनुराग के आवास पहुंची सोनार नरहरी सेना

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद के सिकरारा थाना अंतर्गत प्रतापगंज बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी की विगत दो दिनों पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की सूचना मिलने पर सोनार नरहरी सेना के प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में उनके आवास पर पहुंचकर उनके पिता अनिल सेठ से मुलाकात की। परिजन से घटना के विषय में जानकारी किया गया। परिजन का यह आरोप है कि हमारे बेटे का हत्या किया गया है। लेकिन पुलिस और प्रशासन इसको आत्महत्या का रूप देने में लगे हुए है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से उसकी मौत होना दर्शाया गया है। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि मृत अनुराग सोनी के परिजन को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करेगी और सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। उक्त अवसर पर अजीत सोनी, महिला मंच महानगर अध्यक्ष सोनी सेठ, रवि सेठ, अमन सेठ, संदीप सोनी, सुजीत सेठ, राजेश सेठ, रमेश सेठ, सूरज सेठ, अभिनव सेठ, मुन्ना सेठ, अशोक सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Share Now...