जौनपुर धारा,सरपतहां। लखनऊ-बलिया मार्ग पर रामनगर बाजार में सोमवार शाम ट्रक के चपेट में आकर घायल व्यक्ति की उपचार के बाद देर शाम घर आते समय रास्ते में ही मौत हो गई। स्वजनों ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सुइथाकलां मुख्य बस्ती निवासी सिकंदर 75सोमवार को किसी काम से सरायमोहिउद्दीनपुर जाने के लिए अपनी मोपेड से निकले थे। रास्ते में रामनगर बाजार में वे जैसे ही लखनऊ-बलिया मार्ग पर आए अचानक शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक की चपेट में आकर उसके नीचे चले गए। संयोग ही था कि टायरों के बीच मे आने से वे बाल-बाल बच तो गए लेकिन उनका बायां हाथ टूट गया।सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे स्वजन उन्हें शाहगंज अस्पताल ले गए और उपचार के बाद देर शाम घर लेकर लौट रहे थे, किंतु रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। स्वजनों का कहना है कि उनकी हालत बिल्कुल ठीक थी। संभवतः मौत को बेहद अपने करीब पाकर उनके अंदर दहशत हो गई थी और इसी से उनका हार्ट अटैक हो गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : ट्रक की चपेट में आकर घायल व्यक्ति की मौत



