Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बच्चों को दी गई क्रिएटिविटी क्लब की ट्रेनिंग

Jaunpur Dhara News : बच्चों को दी गई क्रिएटिविटी क्लब की ट्रेनिंग

जौनपुर धारा,जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के कौवापार गांव में स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा बच्चों को क्रिएटिविटी क्लब की ट्रेनिंग दी गयी। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के ण्.ण्. को-ऑर्डिनेटर अजय पटेल ने सर्वप्रथम बच्चों को बताया कि कबाड़ से जुगाड़ कैसे करे कि जैसे हम प्लास्टिक के बोतल को कचरे में फेंक देते है तो उस प्लास्टिक के बोतल से कैसे गमला बनाये और उसमें अपना मनपसंद पौधा लगा सकते है। बच्चों ने ट्रेनिंग के बाद इस क्रिएटिविटी को करके सीखा और प्लास्टिक की बोतल से खूबसूरत गमला बच्चों ने बनाया। दूसरी थीम के बारे में उन्होंने ने बताया कि प्लास्टिक की बोतल से थर्मामीटर कैसे बनाये और तीसरा थीम जादुई फोटोग्राफ के बारे में उन्होंने बच्चों को ट्रेनिंग दिये।  जिस-जिस बच्चे ने क्रिएटिविटी क्लब ट्रेनिंग में भाग लिया उन्हे प्रथम एजुकेशन के द्वारा पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया। संस्थान के संस्थापक नितेश यादव ने बताया कि क्रिएटिविटी क्लब ट्रेनिंग के द्वारा बच्चे कुछ नया करके सीखते है। जिससे उनके मन मे नए नए विचार आते है और उनके मानसिक विकास में बढ़ोतरी होती है। क्रिएटिविटी ट्रेनिंग के द्वारा बच्चों को पढ़ाई से हटकर कुछ अलग सिखाने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर नागेंद्र पटेल, दीपेंद्र यादव, अत्येन्द्र, विशाल आदि लोग भी उपस्थित थे।