Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नाबालिक लड़की से रेप के आरोपी का पुलिस...

Jaunpur Dhara News : नाबालिक लड़की से रेप के आरोपी का पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • दो बच्चों का पिता है बलात्कारी, पुलिस ने भेजा जेल

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक दलित लड़की के साथ घर में घुसव्ाâर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना की त्वरित जांच पड़ताल कर कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खुटहन थाने का घेराव भारी संख्या में ग्रामीणों ने किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नाबालिक लड़की घर का कामकाज कर रही थी कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया।ग्रामीणों ने जब थाने का घेराव किया तो पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव निवासी संतोष यादव पुत्र सुभाष यादव जो दो बच्चों का पिता है, ने सुबह करीब 8:00 बजे एक बच्ची के घर में घूसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। माता-पिता व अन्य लोग खेत में काम करने के लिए गए हुए थे, बच्ची घर में अकेली खाना बना रही थी, इसी बच्ची की दरिंदे ने बच्ची को घर मे अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इस मामले में थाना अध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी संतोष यादव पुत्र सुभाष यादव को 25 अगस्त 2024 की सुबह करीब 3:55 पर पिलकिछा बाजार से गिरफ्तार कर पॉस्को व अन्य संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। उधर सूचना पर पहुंचे सैकड़ो ग्रामीणों खुटहन थाने का घेराव कर दिया और कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि इस मामले में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने में हीला हवाली की जा रही थी इसलिए मजबूरन थाने का घेराव करना पड़ा। उधर खुटहन पुलिस ने संतोष यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी ग्राम बडसरा को बहद ग्राम पिलकिछा चौराहा से गिरफ्तार करते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया।