― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara news : पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से मिले व्यापारी नेता श्रवण...

Jaunpur Dhara news : पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से मिले व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल

  • व्यापारी कुंवर चन्द्र गुप्ता पर जानलेवा हमला व 50लाख की रंगदारी का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा थाना के खपरहां बाजार के व्यापारी कुंवर चन्द्र गुप्ता के ऊपर हुये जानलेवा हमला और 50लाख की रंगदारी के विरोध में व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से मिलकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल ने जनपद में सिलसिलेवार आपराधिक घटना का वर्णन करते हुये कहा कि समय रहते पुलिस प्रशासन उक्त घटना का खुलासा नहीं किया तो इसके गम्भीर प्रणाम देखने को मिल सकते हैं। हम व्यापारी को न्याय दिलाने के लिये कोई भी कोर—कसर बाकी नहीं रखेंगे। अगर पुलिस प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी समूह आन्दोलन का रास्ता अपनाते हुये बड़ा निर्णय ले सकता है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। व्यापारियों के साथ हो रहे अत्याचार लूट की अपराधी घटनाओं को लेकर व्यापारी नेता ने चिन्ता जताते हुये कहा कि व्यापारियों के साथ जितनी भी घटनाएं हो रही हैं, इसके लिये पुलिस की ही जिम्मेदार है। इस अवसर पर तमाम व्यापारियों की उपस्थिति रही।

Share Now...