जौनपुर धारा, जौनपुर। शारदा सहायक खण्ड 39 नहर में पानी नहीं आने पर जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग किया है कि एसडीओ विनय त्रिपाठी जो 8वर्षों से शारदा सहायक खण्ड-39 नहर पर कार्यरत हैं। तत्काल उनका ट्रांसफर किया जाए और उप जिलाधिकारी मछलीशहर की निगरानी में शारदा सहायक खण्ड-39 में प्रतिदिन फुल नहर पानी सप्लाई किया जाए जिससे अभी भी वक्त है धान की रोपाई हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि एक्स.ई.एन.नहर से अभी बात करके पानी छोड़वाता हूं और नहर विभाग एसडीओ विनय त्रिपाठी की का ट्रांसफर भी करवाउंगा। अन्ना 6अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करेंगे। 25 जुलाई को अन्ना के आमरण अनशन पर कराही में तेल जैसा नहर विभाग ने पानी छोड़ा था। इसके बाद बंद कर दिया। जबकि मडियाहूं-बाबतपुर नहर मंत्री कोटा होने की वजह से फुल सप्लाई हो रही है। विधानसभा मछलीशहर और विधानसभा मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं का आधा क्षेत्र पूरी तरह सूखा की चपेट में और एक बूंद भी नहर का पानी नहीं आने से धान की रोपाई नहीं हुई है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara news : जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी से मांगी आमरण अनशन की अनुमति



