Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  पीड़ित परिवार से मिले सपा के प्रतिनिधि मंडल...

Jaunpur Dhara News :  पीड़ित परिवार से मिले सपा के प्रतिनिधि मंडल न्याय का दिलाया भरोसा

  • शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का दिया भरोसा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बीते दिन मंगलवार की शाम को कयार गांव में 7 मई को घर के बारजा को लेकर एजाज अहमद को गोली मारकर हत्या दी गई है। इसके लगभग तीन माह बाद हत्या के दो दिन पूर्व केस वापस लेने के लिए धमकी दी गई। जिसमें पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ सराय ख्वाजा थाना में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहा लगाई थी कि दो दिन बाद शाम को क्यार बाजार में सीमेंट लेने आए मो.अब्दुल्ला को गोली मारने के बाद बालू के बलचे से पिटकर हत्या कर दिया गया। इस मामले को लेकर सपा के लोगों ने कयार गांव में पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया और ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि  इस दुख की घड़ी में हम लोग आपके साथ हैं। इसके पहले सपा नेता जावेद सिद्दीकी और कांग्रेस के पूर्व विधायक नदीम जावेद परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। इस मौके पर जौनपुर के सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य हिसामुद्दीन शाह जितेंद्र यादव लालचंद यादव लाले राजेश यादव, राजन मोहम्मद, नासिर खान, कलीम अहमद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, खुर्शीद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।