जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को दलित नेता, लेखक और समाजसुधारक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ऊर्जामंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के कांशीराम तस्वीर पर फूल चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि शैलेंद्र यादव ललई ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मान्यवर कांशीराम ने एक समाज सुधारक के रूप में काम किया और अपना पूरा जीवन दलितों और वांछितों की भलाई और उनकी तरक्की के लिए लगा दिया,और उन्हें राजनीतिक,सामाजिक स्तर पर बराबरी का अधिकार दिलाने की लड़ाई अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहे।इस अवसर पर आभार प्रदर्शन शाहगंज चेयरमैन वीरेंद्र सिंह बंटी ने तो कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशीला राव अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव ने किया। तो वहीं कार्यक्रम का संचालन मकसूद अहमद ने किया। इस अवसर पर मिथिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष, प्रमिला गौतम विधानसभा अध्यक्ष, अम्बेडकर वाहिनी, मकसूद अहमद पूर्व सभासद, हरिनारायण यादव पूर्व सभासद, जय किशन गौतम, डॉ.विकास गौतम, ज़ीशान शेख एवं राहुल गौतम आदि ने उपस्थिति दर्ज कराई।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गये कांशीराम


