Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कलाकारों के साथ डांडिया नृत्य में जमकर झूमी...

Jaunpur Dhara News : कलाकारों के साथ डांडिया नृत्य में जमकर झूमी महिलाएं

  • सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति महिला मण्डल के तत्वावधान में सिटी पब्लिक स्कूल में मंगलवार की देर रात गरबा व डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने राधा कृष्ण कलाकारों के साथ खूब धमाल मचाया। महिलाएं भक्ति गीतों पर देर रात तक थिरकती रहीं। डांडिया महोत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य मुख्य सलाहकार आलोक गुप्ता पिन्टू, महिला मण्डल अध्यक्ष सुमन जायसवाल व महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। गरबा व डांडिया महोत्सव के दौरान सभी महिलाएं व बच्चियां पारंपरिक परिधान और गुजराती परिधान में सज-धज कर आई थी।उपस्थित सभी महिलाओं ने झुंड बनाकर कभी अपने-अपने सखी, सहेलियों के साथ, तो कभी सामूहिक रूप से ताल से ताल मिलाते हुए घंटे देवी माँ व डांडिया गीतों पर थिरकते रहें। महिलाएं, युवतियां व बच्चियां रंग बिरंगी लाइट पर एक साथ लोकगीत संगीत धुन पर गरबा में देर रात तक झूमते रहे। डांडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चियों में समृद्धि केसरी प्रथम, सिद्धि ऊमरवैश्य व शिवानी भोजवाल द्वितीय तथा माही जायसवाल तृतीय स्थान पर रही, साथ ही महिलाओं में डांडिया गरबा में आशा साहू व प्रिया ऊमरवैश्य डांडिया क्वीन में वर्षा केसरी व वेदिका गुप्ता, बेस्ट जोड़ी डांडिया खुशबू केसरी और सुचिता ऊमरवैश्य,साथ ही बेस्ट ऊर्जावान डांडिया नृत्य सत्यभामा ऊमरवैश्य व कोमल केसरी का रहा। इस मौके पर बेहतर डांडिया करने वाली आदिति, श्रेया, प्रिया, वेदिका, सोनिया, नेहा, परी, प्रियांशी, नैना मुस्कान को भी सम्मानित किया गया। अन्त में अध्यक्ष राजकुमार नेता व आलोक गुप्ता पिन्टू ने संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया मां दुर्गा जी की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुमन जायसवाल ने किया। इस अवसर पर चंद्रकला, दीपिका, पल्लवी, खुशी पूजा ऊमरवैश्य, आशा साहू, प्रिया ऊमरवैश्य, उर्मिला, सत्यभामा ऊमरवैश्य, शिल्पा, चंदा, चित्र, तृप्ति, स्वामी, बीना गुप्ता, पूनम मोदनवाल व काजल समेत सैकड़ो महिलाएं शामिल रही।