― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : परत दर परत खुल रहा मुआवजे में घोटाले...

Jaunpur Dhara News : परत दर परत खुल रहा मुआवजे में घोटाले का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर।बहुचर्चित भूमि अधिग्रहण मुआवजे घोटाले की एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने तीन और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। इसमें सदर तहसील के दो कानूनगो और एक निरीक्षक शामिल हैं। इस घोटाले में पहले से ही सीआरओ (मुख्य राजस्व अधिकारी) को निलंबित कर राजस्व परिषद से संबद्ध किया जा चुका है। बता दें कि ये मामला अगस्त में सामने आया था, जब भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के भुगतान में अनियमितताओं की जांच हुई। जांच में सामने आया कि 46काश्तकारों को साढ़े चार करोड़ रुपये का मुआवजा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दिया गया था। 14ग्राम पंचायतों में किए गए इस घोटाले में गहरी साजिश की बू आ रही थी, जिससे जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए थे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि जांच के पहले ही दिन कार्यालय से चार फर्जी अभिलेख मिले थे, जिनके आधार पर ढाई करोड़ रुपये का गलत भुगतान किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई गई, जिसकी अध्यक्षता सीडीओ साईं तेजा सीलम कर रहे थे। जांच में दोषी पाए जाने पर अब तक चार कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। ताजा कार्रवाई में कानूनगो उदय राज, संतोष कुमार तिवारी और निरीक्षक बृजेश सिंह को निलंबित किया गया है। डीएम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...