― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अवैध वसूली को लेकर ऑटो चालक व संचालक...

Jaunpur Dhara News : अवैध वसूली को लेकर ऑटो चालक व संचालक में मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को सुबह जलालपुर चौराहे के पास वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अवैध ऑटो स्टैंड संचालक और ऑटो रिक्शा चालकों के बीच वसूली को लेकर विवाद हो गया। नाराज ऑटो चालकों ने अपने साथी के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ थाने का घेराव कर दिया,  जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जलालपुर चौराहे पर सालों से संचालित हो रहे अवैध ऑटो स्टैंड पर संचालक संजय सिंह प्रति ऑटो 300रुपये की वसूली का आरोप भी लगा है। इस वसूली को लेकर एक ऑटो चालक और संचालक के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद संचालक पर मारपीट का आरोप भी लगाया गया। घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालकों को समझाने की कोशिश की। थाने के बाहर खड़े सैकड़ों ऑटो चालकों को देखकर स्थानीय लोग भी दंग रह गए। पुलिस ने ऑटो चालकों को संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत किया। यह मामला अवैध वसूली और सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने की आवश्यकता को उजागर करता है।

Share Now...