Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : जिलाधिकारी ने आवास पर किया कन्याओं का पूजन

Jaunpur Dhara News : जिलाधिकारी ने आवास पर किया कन्याओं का पूजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में आज शारदीय नवरात्रि की नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर अपने आवास पर मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन कर नवरात्र आराधना पूरी की। मंत्रोच्चार के बीच पूजन प्रक्रिया में उन्होंने नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पांव पखारकर उन्हें अपने हाथ से भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। जिलाधिकारी ने पहले कन्याओं के पैर धोये उसके बाद उनको टीका लगाया। इसके बाद कन्याओं को किताबों के साथ स्कूल बैग, टिफिन और अन्य उपहार दिया।