Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : डीएम ने हौज स्थित शहीद स्मारक पर किया...

Jaunpur Dhara News : डीएम ने हौज स्थित शहीद स्मारक पर किया नमन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा विकासखंड सिरकोनी के ग्राम हौज स्थित शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया गया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदो के बलिदान को याद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शहीदों के बलिदान, उनके गौरव गाथा को याद करने के लिए जिस प्रकार से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इससे आमजन तथा आने वाली पीढ़ी में त्याग समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होगी। क्षेत्र के युवाओं को देश के लिए बलिदान होने वाले इन शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उन्होंने जौनपुर के इतिहास में इस गांव के बारे में पढ़ा था यहां आकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित ग्राम वासियों में मिठाई भी वितरित की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सहित ग्राम प्रधान और ग्रामवासी उपस्थित रहे।