जौनपुर धारा, केराकत। सरकी बाजार में गुरुवार की दोपहर मां दुर्गा प्रतिमा के आंख की पट्टी जैसे ही खोली गई, पूरा पंडाल मां के जयकारे से गूंज उठा। पुजारी भोले तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूजा पाठ स्थापना कर थानगद्दी चौकी प्रभारी विद्यया शागर सिंह ने मां के आंखाओ की पट्टी जैसे ही खोली, मां का जयघोष शुरू हो गया। इसके बाद आए हुए अतिथियों को जय माँ दुर्गा समिति के अध्यक्ष उमाकांत सिंह द्वारा सभी को अंग वस्त्र व माला पहना कर आभार ज्ञापित किया। सभी लोगों से पूर्व की भांति कार्यक्रम में सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर सीताराम विश्वकर्मा, डॉ.फिरेन्द्र यादव अशोक यादव, रमाकान्त सिंह, कमलाकांत यादव, रमेश पाल, अजय सेठ, मिंटू चौरसिया, रामचंदर राम, संतोष यादव, संतोष सिंह, महेश यादव, बिकंदर राम सहित आदि लोग उपस्थि रहे।
― Advertisement ―
स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उत्पादों की बिक्री के लिए जेम पोर्टल से जुड़ें : विजया रहाटकर
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने जौनपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से जेम पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने लखपति दीदी बनने का लक्ष्य रखने और डिजिटल मार्केटिंग अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कोविड प्रभावित परिवारों की बेटियों को लैपटॉप वितरित किए गए।
Jaunpur Dhara News : उपनिरीक्षक ने खोली मां दुर्गा प्रतिमा के आंख की पट्टी


