― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हैण्डबाल प्रतियोगिता का जनपदीय चयन 28 अक्टूबर तक

Jaunpur Dhara News : हैण्डबाल प्रतियोगिता का जनपदीय चयन 28 अक्टूबर तक

जौनपुर धारा, जौनपुर। तीन दिवसीय सब जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का  आयोजन 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक अयोध्या में किया जाएगा। सब जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक अमेठी में किया जाएगा। जौनपुर के सब जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 19अक्टूबर को पूर्वान्ह 10.00बजे से तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के खेल मैदान में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालिका खिलाड़ी ही 22अक्टूबर को तथा सब-जूनियर बालक खिलाड़ी 23अक्टूबर को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में किया जायेगा। मण्डल स्तरीय चयन का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। सब-जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2010 या उसके बाद की होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।

Share Now...