― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : इनोवेटिव आईडिया के लिए दस हजार का पुरस्कार...

Jaunpur Dhara News : इनोवेटिव आईडिया के लिए दस हजार का पुरस्कार : शेखर आनंद

  • प्रोडक्ट के लिए आइडिया के साथ बिजनेस मॉडल भी जरूरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी एलुमनी एसोसिएशन एवं विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में इंडस्ट्री-एकेडेमिया इंटरफ़ेस के तहत एक व्याख्यान का आयोजन इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन केंद्र पर किया गया। अतिथि शेखर आनंद ने थिंक लाइक एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर व्याख्यान  देते हुए कहा कि एक प्रोटोटाइप, प्रोटोटाइप टेस्टिंग, फीडबैक और उसके बाद उस आइडिया को प्रोडक्ट में परिवर्तित करके आप एंटरप्रेन्योर की दिशा में बढ़ सकते हैं लेकिन्ा यदि आपके प्रोडक्ट के लिए बिज़नेस मॉडल नहीं है तो आपका आईडिया से प्रोडक्ट किसी काम का नही होगा। बिज़नेस मॉडल के लिए अनुदान की आवश्यकता होती जिसके लिए सरकार के विभिन्न फंडिंग एजेंसी जैसे बायरैक, बिग ग्रांट, स्टार्टअप, एमएसएमई इत्यादि से इनोवेटिव आईडिया के लिए अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर शेखर आनंद ने इनोवेटिव आईडिया के लिए किसी एक विद्यार्थी को दस हज़ार रुपए पुरस्कार स्वरुप देने की घोषणा भी की। शेखर आनंद  हीथोक्स-के प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फाउंडर डायरेक्टर भी हैं जो थैलेसेमिया एवं सिकल सेल एनीमिया के लिए डायग्नोस्टिक किट बनाती है। शेखर आनंद पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग 2003 बैच के एलुमनी भी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो.राजेश शर्मा ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया तथा कहा कि कैसे कम पैसे में उच्च गुणवत्ता युक्त डायग्नोस्टिक किट विकसित करने और उसके इम्पैक्ट पर प्रकाश डालते हुए शेखर आनंद को बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.मनीष कुमार गुप्ता ने किया। शेखर आनंद का स्वागत एवं परिचय पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन के निदेशक प्रो.अविनाश पथार्डीकर ने किया। इस अवसर पर डॉ.संजीव कुमार, डॉ.अभय कुमार गुप्ता और अभिनव श्रीवास्तव एवं अन्य शिक्षकों के साथ विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Jaunpur Dhara News : रज्जू भइया संस्थान के तीन छात्रों का सीएसआईआर में चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) संस्थान के रसायन विज्ञान विषय में डॉ.प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में शोध कर रहे सतीश यादव व डॉ.दिनेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में शोध कर रही मुस्कान साहू तथा सत्र 2023 के एम.एस.सी.रसायन विज्ञान से उत्तीर्ण विनय कुमार बिन्द ने सीएसआईआर जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण किए। अब ये छात्र उच्च शिक्षा के शोध संस्थान/विश्वविद्यालय में फेलोशिप के साथ शोध कार्य तथा शिक्षण कार्य के लिए योग्य है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रज्जू भइया संस्थान के निदेशक प्रो प्रमोद कुमार यादव, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार ने कहा छात्रों की इस उपलब्धि से विभाग तथा विश्वविधालय के अन्य छात्र भी मोटिवेटेड होंगे। विश्वविधालय के शिक्षक प्रो.देवराज सिंह, प्रो.मिथिलेश सिंह, प्रो.गिरिधर मिश्रा, डॉ.अजीत सिंह, डॉ.नितेश जयसवाल, डॉ.दिनेश कुमार वर्मा, डॉ.मिथिलेश यादव, डॉ.काजल कुमार डे समेत अन्य शिक्षकों ने बधाई दी तथा खुशी जाहिर की।

Share Now...