जौनपुर धारा, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के औंरा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झूलस गई है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण विद्युत केंद्र पहुंच कर हंगामा करते हुए उपकेंद्र को बंद करवा दिया। बताते है कि औरां गांव निवासी 60वर्षीया गुलाबी देवी गुरूवार की सुबह करीब 11बजे अपने खेत में सिंचाई के लिए फैलाई गई प्लास्टिक पाइप निकालने गई थी कि पाइप निकालते निकालते उसका शरीर नीचे लटक रहे 11हजार वॉट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। उसी दौरान खेत में काम कर रहे परिवार के अन्य लोगों ने किसी तरह उसे छुडाय़ा लेकिन तब तक महिला झुलस चुकी थी। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। इसी बीच गुस्साए ग्रामिणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवा दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : हाईटेंशन तार से महिला झुलसी, मचा हंगामा


