Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : औड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा का...

Jaunpur Dhara News : औड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा का किया गया निरीक्षण

  • केराकत, मुफ्तीगंज व डोभी स्टेशन का किया गया निरीक्षण

जौनपुर धारा, केराकत। मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव गुरुवार को अपने स्व चालित निरीक्षण यान से औड़िहार-जौनपुर रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग संरक्षा निरीक्षण कर रेल परिचालन में संरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, यात्री सुख सुविधाओं  एवं विकास कार्यो की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विण्डो ट्रेलिंग के दौरान डोभी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पैनल, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, पैदल उपरिगामी पुल, वाटर बूथ, खान-पान स्टाल, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास मार्ग, साफ-सफाई तथा रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा से जुड़े रिले रूम, आईपीएस रूम, पॉइंट्स क्रासिंग, चाभी हस्तांतरण, अनुरक्षण पंजिका, निरस्तीकरण काउन्टर एवं रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (समान्य)पंकज केशवानी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल, सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक(कोचिंन) हीरा लाल, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक तथा रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।