जौनपुर धारा, शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहगंज का पूर्ण गणवेश में पथ संचलन रविवार को उत्सव वाटिका परिसर संगत नगर से निकला जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुराना चौक, बालिका इण्टर कॉलेज, मुख्य मार्ग, रामलीला भवन चौक, कोतवाली चौक, जेसीज चौक, स्वामी विवेकानंद मार्ग से होते हुए समापन रक्षा गार्डन परिसर में हुआ। पद संचलन समापन के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला प्रचारक रजत प्रताप ने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज को सशक्त एवं सुसंगठित होने की बात कही और आरएसएस के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने में संघ के 6 प्रमुख लक्ष्य के विषय में अवगत कराया। कार्यक्रम में नगर संघचालक दिलीप कुमार, नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद, नगर प्रचारक रवि, जिला सह शारीरिक मुकेश, मुख्य शिक्षक अभिषेक तथा पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, रूपेश जायसवाल, ईशान जायसवाल, राम श्रीश मोदनवाल, विनय अग्रहरि, अवनीश, पवन, अजय, उज्जवल नाग, अतीश, नवीन, भुवनेश्वर, यश, अनिल कुमार, शुभम, विष्णु कांत अग्रहरि, संदीप अग्रहरि तथा अन्य सैकड़ो स्वयंसेवक बंधु व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पद संचलन में स्वयंसेवकों ने अपने अनुशासन, गुणवत्ता व घोष का सुंदर प्रस्तुतीकरण करके लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया तथा नगर के वििभन्न परिवारों और व्यवसाईयों द्वारा पद संचलन में निकले हुए स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा भी की गई।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Jaunpur Dhara News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सम्पन्न


