Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मामला सुलझाने पहुँचे सिपाही ने युवक को बेरहमी...

Jaunpur Dhara News : मामला सुलझाने पहुँचे सिपाही ने युवक को बेरहमी से पीटा

  • नगदी 6 हजार रूपये छीनने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पखनपुर गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को महंगा पड़ गया। डायल 112 पर तैनात एक सिपाही ने विवाद को सुलझाने पहुंचे युवक अजय कुमार को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार को पखनपुर गांव में दो पक्षों के बीच तालाब से मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के नाबालिग बेटे की पिटाई कर रहे थे। इस दौरान अजय कुमार, जो गांव का निवासी है, मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस पर विवादित पक्ष के लोगों ने अजय से भी गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस बीच उन्होंने डायल-112 को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अजय कुमार को ही लाठियों से पीट दिया गया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसके पास रखे 9हजार रुपए भी छीन लिए गए। न्याय के लिए दर-दर भटक रहे अजय ने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़ित अजय का आरोप है कि पीटने के बाद सिपाही ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके जेब में रखे 9 हजार रुपए भी ले लिए। शनिवार को अजय कुमार ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा से मुलाकात की। उसने न्याय की गुहार लगाते हुए सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।