― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  मानव मात्र की सेवा ही सबसे पुनीत कार्य...

Jaunpur Dhara News :  मानव मात्र की सेवा ही सबसे पुनीत कार्य : नीमा शाहगंज

जौनपुर धारा, शाहगंज।रविवार की रात सावन के इस पवित्र माह में डॉक्टरों की संस्था नीमा शाहगंज द्वारा नगर के जेसीज चौक, राम जानकी मंदिर के पास कांवरिया बन्धुओं की सेवा सुश्रुषा के लिए एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांवरिया भाइयों के लिए चिकित्सा, जलपान, नाश्ता, ठंडा पानी, बिस्कुट, नमकीन और अन्य बहुत सी सुविधाएं प्रदान की गई। नीमा संस्था के सारे डॉक्टर और उनके स्टाफ कांवरिया भाइयों की सेवा के लिए तन-मन से डटे रहे। वहीं पर आम जनमानस ने उनके इस कार्य की जमकर सराहना किया तथा इस पावन कार्य के लिए उन्हें बधाई भी दिया। बधाई देने वालों में विक्रम सिंह, हरिश्चंद्र गौतम, अरशद अंसारी, नौशाद मंसूरी, चंदन जायसवाल आमिर रहमान आदि लोग रहे। नीमा संस्था के समस्त डॉक्टरों की पूरी टीम जिसमें अध्यक्ष डॉक्टर शौकत खान, डॉ.डी.सी.तिवारी, डॉ.बलवंत सिंह, डॉ.अतुल यादव, डॉ.नदीम खान और अन्य तमाम डॉक्टर और उनके स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ.जेपी सेठ और डॉक्टर औन मोहम्मद हाशमी रहे। बताते चले की नीमा संस्था द्वारा सावन के प्रत्येक रविवार की शाम कांवरिया भाइयों की सेवा के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अलग-अलग जगह किया जाता है। वहीं सावन माह के आखिरी सोमवार के पूर्व रात में संयुक्त रूप से एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया जिससे हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हुए।

Share Now...