Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में...

Jaunpur Dhara News : सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिहौली गाँव के गोमतेश्वर शिव मंदिर, देवकली बाजार शिव मंदिर, हुरुहुरी गाँव शिव मंदिर, सहित धरौरा गाँव में श्री रैकल ब्रह्म बाबा मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार के दिन शिव भक्तों का जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस जगह-जगह पुलिस मुश्तैद रही। साथ ही सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर शहर व गाँव के शिव मंदिरों में सुबह से भीड़ उमड़ी रही। रक्षाबंधन के साथ शुभ संयोग ने मंदिरों में रौनक बढ़ी। इस बार का सुखद संयोग यह रहा कि सावन की शुरुआत भी सोमवार से हुई थी और महीने का समापन भी सोमवार को हुआ। रक्षाबंधन और सावन का सोमवार एक दिन पड़ने से यह सुखद संयोग भक्तों को अच्छा लगा। मंदिर में भोर से ही भक्तों की भीड़ सुबह से जमा हो गई।मंदिरों में यह कतारें देर तक देखने को मिलीं। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किये गये थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिरों में भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक सच्चीदानंद, हेड कांस्टेबल संजय यादव, राकेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, मन्दिर से शंकर पंडित, प्रबंधक राजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु यादव, रामकृत गिरी पुजारी, टिल्लु बाबा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।